
UPPRPB भर्ती 2025 — यूपी पुलिस में SI-ASI के 537 पदों पर भर्ती जारी ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB / UPPBPB) ने 537 पदों पर सीधी भर्ती (SI & ASI) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सब-इंस्पेक्टर (SI) और सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI – Clerk & Accounts) के पद शामिल हैं।
इस भर्ती के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) के कुल 537 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल रिक्त पद
- कुल पद: 537
• SI (गोपनीय)
• ASI (क्लर्क)
• ASI (लेखा)
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2026
- फीस भुगतान अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2026
- फीस सुधार विंडो: 20–22 जनवरी 2026 (यदि आवश्यक)
योग्यता [Eligibility]
- एसआई (गोपनीय): इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ‘O’ लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
- एएसआई (क्लर्क): इसके लिए अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार को हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की दक्षता होनी चाहिए। साथ ही ‘O’ लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।
- एएसआई (लेखा): इस पद के लिए उम्मीदवार का बी.कॉम (B.Com) उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी को हिंदी टाइपिंग में 15 शब्द प्रति मिनट की गति आनी चाहिए। इसके साथ ही ‘O’ लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना आवश्यक।
- टाइपिंग/कंप्यूटर कौशल (पोस्ट पर आधारित):
• हिंदी टाइपिंग – न्यूनतम आवश्यक गति
• अंग्रेजी टाइपिंग / शॉर्टहैंड आवश्यकता (पद के अनुसार)
• कंप्यूटर “O-Level” सर्टिफ़िकेट आवश्यक (जहाँ लागू)
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 28 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमोंुसार आयु में छूट मिलेगी।
वेतन (Salary)
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। एसआई (गोपनीय) पद के लिए वेतन स्तर 6 के अंतर्गत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि एएसआई (क्लर्क एवं लेखा) पदों के लिए वेतन स्तर 5 के अंतर्गत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन निर्धारित है। मूल वेतन के अतिरिक्त, सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे
वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार होगा:
- SI (गोपनीय): ₹35,400 – ₹1,12,400 (Pay Level-6)
- ASI (क्लर्क / लेखा): ₹29,200 – ₹92,300 (Pay Level-5)
इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: ₹500
- SC / ST: ₹400
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- कौशल/टाइपिंग टेस्ट (जहाँ लागू)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा / अंतिम चयन
कैसे अप्लाई करें?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा।
सबसे पहले One Time Registration (OTR) करें और उसके बाद फॉर्म भरें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें:
👉 https://uppbpb.gov.in (uppbpb.gov.in)

